फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sonu shah larence

लॉरेश बिश्नोई के गुर्गे ने सोनू शाह की हत्या की ली जिम्मेवारी

Tue, 01 Oct 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sonu shah larence
चंडीगढ़। सोनू शाह की हत्या के पीछे जीरकपुर में ढाबा कब्जा करने का विवाद भी हो सकता है। सोनू को जीरकपुर में एक ढाबे का कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन सोनू ने इंकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार इसी विवाद के चलते सोनू की हत्या की गई है। वहीं लगातार दूसरे दिन भी हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार जबकि गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों के बारे में पुलिस नेे कुछ अहम जानकारियां जुटाई है। पुलिस अब जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। वहीं दूसरी ओर लॉरेंस गैंग के करीबी राजू बसौदी ने अब सोशल मीडिया पर सोनू शाह को मारने की जिम्मेवारी भी है।
विज्ञापन

राजू बसौदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘राम राम भाइयों मैं राजू बसौदी, काला राणा हमने सोनू शाह को मारा है। बड़ा भाई काला जठेरी और भाई लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर चंडीगढ़ में सोनू को टारगेट कर मारा है। ये जो कल वाले ठेकेदार हैं, जिनको भी हमने कुछ कह रखा है, सब के साथ हिसाब होगा। जो प्रशासन है, हमें परेशान करे, किसी और को परेशान न करे’। जबकि इससे पहले लॉरेंस ने भी फेसबुक पर राजू बसौदी और काला राणा को सोनू की हत्या का जिम्मेवार बताया था। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक जिम्मेवारी लेने पर पुलिस महकमे में भी सिरदर्द बना हुआ है। साथ सवालिया निशान भी उठना लाजिमी है कि कैसे गैंगस्टर पुलिस को खुलेआम चैलेंज कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम उस टैक्सी नंबर का पता लगाने में जुटी है, जिससे वह फरार हुए थे। पुलिस ने वारदात स्थल से मोबाइल डंप डाटा उठाकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा का गैंगस्टर है राजू बसौदी
राजू बसौदी हरियाणा का माना हुआ गैंगस्टर है उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा के इनामी बदमाश अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत के राजू बसौदी ने लॉरेंस गिरोह की कमान संभाल ली थी। राजू बसौदी पर कई ठेकेदारों से व्हॉटसएप पर रंगदारी मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed