{"_id":"61391df08ebc3ef96f0ed0c7","slug":"smart-meter-open-short-circuit-created-fear-of-fire-pkl-office-news-pkl4261390136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर खुले.. शार्ट सर्किट से आग लगने का भय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर खुले.. शार्ट सर्किट से आग लगने का भय बना
विज्ञापन
सेक्टर 15 में एक खंबे पर लगे 17 से 18 मीटर।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में स्मार्ट मीटर खंभे में लगाए जा रहे हैं। अधिक मीटर होने के बाद कई बार कुछ मीटर खुले छोड़ देने से लोगों में हादसा होने का डर बना है। शहर के सेक्टर-15, 14, 8, 9, 10 में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी तक सभी मीटर ढके नहीं होने से लोगों में शार्ट सर्किट से आग लगने का भय भी बना हुआ है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान लगातार कट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
पंचकूला में पचीस हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अभी तक करीब नौ हजार मीटर लगाए गए हैं। ठेकेदारों की ओर से करीब पंद्रह हजार मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान सेक्टर के कई खंभों में मीटर जल्दबाजी में खुले रह गए हैं। इसे लेकर लोग बिजली विभाग के बनाए गए ग्रुप के माध्यम से जानकारी देकर सही करवा रहे हैं। इस तरह के हालात में लगातार परेशानी बनी हुई है। शहर के लोगों को शनिवार और रविवार को बिजली के मीटर लगाए जाने के दौरान कट का सामना करना पड़ रहा है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15 के प्रेसिडेंट सुनील वशिष्ठ ने बताया कि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर विभाग अपना काम कर रहा है, लेकिन बिजली कट की समस्या का पूरी तरह से अभी तक निदान नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से इस काम को पूरा करने के लिए बिजली कट लगातार बना रहता है। वहीं, मार्केट में बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं, मकान नंबर -1942 के सामने मीटर खुले हुए हैं। इसे भी विभाग को जल्द ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
सेक्टरों में शार्ट सर्किट से खराब हो रहे मीटर
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुभाष पपनेजा ने बताया कि शहर के सेक्टर-12,16 में मीटर नहीं लगाए जाने और लोड अधिक होने के कारण लगातार शार्ट सर्किट से मीटर खराब हो रहे हैं। इस समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है। अभी तक लगातर इस तरह के हालात बने होने से बिजली कट की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
कोट
बिजली विभाग की ओर से मीटर बदलने का काम जारी है। जहां भी मीटर खुले हैं लोग इस समस्या से अवगत कराएं। सभी मीटर का ढका जाएगा और बिजली कट की समस्या का निदान किया जाएगा।
-भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम