{"_id":"5e4ec5a68ebc3ef2ab2056db","slug":"smart-city-tender-for-five-stp-plants-panchkula-news-pkl3671561184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एसटीपी प्लांट के लिए स्मार्ट सिटी ने किया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एसटीपी प्लांट के लिए स्मार्ट सिटी ने किया टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी की टेक्निकल कमेटी की वीरवार को हुई बैठक में पांच सीवर ट्रीटमेंट प्लांट व डोर टु डोर गारबेज लेने के लिए चर्चा हुई। बैठक में पांच प्लांटों को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटकर सोमवार को टेंडर करने की प्रक्रिया होगी। इसमें रायपुर खुर्द, डिग्गियां, रायपुर कलां, 3बीआरडी और धनास का प्लांट शामिल है। वहीं डोर टु डोर कचरा लेने के लिए 443 गाड़ियां खरीदने का टेंडर मार्च में किया जाएगा। तब तक नई तकनीक वाली गाड़ियां मार्केट में आ जाएंगी।
टेक्निकल कमेटी की बुधवार को बैठक टलने के बाद वीरवार को फिर से की गई। इसमें तय किया गया कि स्मार्ट सिटी के तहत 550 करोड़ से पांच एसटीपी को अपग्रेडेशन किया जाएगा। डिग्गियां प्लांट के लिए 329.66 करोड़ का टेंडर किया गया है। रायुपर खुर्द और रायपुर कलां के दोनों प्लांट के लिए 125.96 करोड़ का टेंडर किया गया है। वहीं 3 बीआरडी और धनास के दोनों प्लांट के लिए 74.86 करोड़ में टेंडर किया गया है।
ज्ञात हो कि टेक्निकल गलतियों के बाद सदन में इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठने लगे। आखिरकार एडवाइजर मनोज परिदा ने टेंडर को रद्द कर नए सिरे से लगाने को कहा। वहीं गारबेज कलेक्टरों के साथ हुए समझौते के बाद नगर निगम को डोर टु डोर कचरा लेने के लिए 443 गाड़ियों की आवश्यकता है। इन गाड़ियों को वीएस 6 मॉडल के तहत मार्च में टेंडर लगाकर खरीदा जाएगा।