फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six gangsters arrested, six pistols and 56 cartridges recovered

Panchkula News: छह गैंगस्टर गिरफ्तार, छह पिस्तौल और 56 कारतूस बरामद

Wed, 20 Aug 2025 08:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 20 Aug 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Six gangsters arrested, six pistols and 56 cartridges recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अमृतसर। जिला देहाती पुलिस और बीएसएफ ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में छह गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने छह पिस्तौल और 56 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी किसी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे।


एसपी डी आदित्य वॉरियर ने बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए स्टाफ ने थ्रीवाल नहर के पास की। वहां से आरोपी गुरप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और रिंकू निवासी रमदास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से मौके पर ही दो एनपी पिस्तौल, एक पीएक्स 5 पिस्तौल व 35 कारतूस बरामद किए। यह तीनों आरोपी बलेनो कार में सवार थे। जांच दौरान पता चला कि इन आरोपियों को हैरी चड्ढा गैंग ने हथियार सप्लाई कर एक टारगेट दिया गया था जो दूसरा गैंग था। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल गैंगवार होने से बचाव हो गया। दूसरे मामले में पुलिस टीम ने मेहता के गांव घनशामपुर से गुरताज सिंह उर्फ ताज को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस मिले। वहीं, कथूनंगल पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बल्ली और गुरमीत सिंह उर्फ निक्कू निवासी गांव बाबोवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल, 17 कारतूस कारतूस बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed