{"_id":"61c6261f099a984a2d734565","slug":"situation-increase-round-the-ghaggar-run-city-buses-at-an-interval-of-half-an-hour-instead-of-three-pkl-office-news-pkl4371722132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : घग्गर पार बढ़ाएं फेरे, तीन की जगह आधे घंटे के अंतराल पर चलाएं सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : घग्गर पार बढ़ाएं फेरे, तीन की जगह आधे घंटे के अंतराल पर चलाएं सिटी बसें
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार सेक्टरों में नगर निगम की तरफ से बस क्यू शेल्टर बनाकर रूट चार्ट भले ही लगा दिए हों लेकिन अभी तक बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। यहां पर बस से आने-जाने वाले लोगों को तीन घंटे बाद सिटी बस मिल रही है। इस कारण एक लाख से ज्यादा आबादी में अधिकांश लोग चंडीगढ़ और पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा शहर में काम करने आते हैं। इस कारण लोगों को ऑटो और टैक्सी से अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और नगर निगम की तरफ से इस बारे में कोई काम नहीं किया जा रहा है। वीरवार को अमर उजाला की टीम ने घग्गर पार सेक्टरों का रियलिटी चेक किया।
इस दौरान यहां पर यह हालात सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि घग्गर पार सिटी बस के फेरें बढ़ाकर कम से कम 15 से आधा घंटे का अंतराल किया जाए। घग्गर पार में सेक्टर-21, 22, 23, 24, 25, 26 और रामगढ़ तक जाने वाले लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बसों के रूट चार्ट लगाए गए हैं। इस कारण लगातार ऑटो और टैक्सी में लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। शहर के स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजन को घग्गर पार से आनेजाने में अधिक परेशानी हो रही है। इसका निदान कब होगा यह एक सवाल बना है। पंचकूला परिवहन विभाग के पास लोकल रूट पर चलाने के लिए केवल 20 बसें हैं। इनमें ज्यादातर को व्यस्त रूट पर चलाया जाता है। बसों का संचालन नहीं होने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
बसों का संचालन समय पर नहीं
घग्गर पार सेक्टरों में अभी तक बसों का संचालन ठीक नहीं है। बसों के संचालन का समय का अंतराल तीन घंटे का है। यहां से जाने के लिए इतना इंतजार नहीं कर पाते हैं। हमारी नगर निगम और परिवहन विभाग से मांग है कि बसों को 15 मिनट के अंतराल पर चलाया जाए। इससे कि लोग आसानी से बस का सफर कर सकें। मुझे पंचकूला जाना है लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। इस ऑटो और कैब से सफर में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। - एसके शर्मा, निवासी सेक्टर-26
विज्ञापन
दो घंटे से कर रहे हैं इंतजार
बेटे के इलाज के लिए रामगढ़ से सेक्टर-26 आयी हूं। अभी तक वापस जाने के लिए बस नहीं मिली है। दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए परेशानी हो रही है। हमारी मांग है कि हर दस मिनट मे रामगढ़ से घग्गर पार सेक्टरों की बस चलाई जाए। - लक्ष्मी निवासी रामगढ़
घग्गर पर बसों का संचालन कम है। यहां बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग को जल्द ही लेटर भेजा जाएगा और बसों की संख्या बढ़ने के बाद लोगों राहत मिलेगी। - डॉ. विनेश कुुमार, जीएम, सेक्टर-5 बस स्टैंड, पंचकूला