फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sippy Sidhu murder case: Statements of deceased's brother and mother will be recorded today

सिप्पी सिद्धू हत्याकांड : आज होंगे मृतक के भाई और मां के बयान दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sippy Sidhu murder case: Statements of deceased's brother and mother will be recorded today
चंडीगढ़। सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में लापरवाही और सबूत मिटाने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी के खिलाफ चल रही जांच में शनिवार को मृतक के भाई और मां के बयान दर्ज होंगे। पुलिस का कहना है कि वीरवार को किन्हीं कारणों से बयान दर्ज नहीं हो सके थे। इन दोनों के बयान डीएसपी नॉर्थ ईस्ट विजय के पास दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में पूनम दिलावरी के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस विभागीय जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 को सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हुई थी। पीड़ित परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को वर्ष 2016 में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई इस केस में पूछताछ और पड़ताल करती रही लेकिन सात साल बाद भी यह हत्याकांड नहीं सुलझा। मामले में सीबीआई ने अनट्रेस रिपोर्ट भी फाइल कर दी। इसके बाद भी सीबीआई ने जांच जारी रखते हुए जज की बेटी कल्याणी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed