फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sidhu surrounded the Captain this time as Home Minister, asked- Who controls the AG?

सिद्धू ने इस बार बतौर गृहमंत्री कैप्टन को घेरा, पूछा- एजी को कंट्रोल कौन करता है?

Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sidhu surrounded the Captain this time as Home Minister, asked- Who controls the AG?
नवजोत सिद्धू की ओर से किया गया ट्वीट। - फोटो : BUREAU
चंडीगढ़। बेअदबी और पुलिस फायरिंग के मुद्दे को लेकर कैप्टन सरकार पर हमला जारी रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि क्या राज्य के गृहमंत्री (मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के पास यह विभाग है) के लिए बेअदबी के मामलों की कोई प्राथमिकता नहीं है। एडवोकेट जनरल (एजी) को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि एजी को कंट्रोल कौन करता है?
विज्ञापन

सिद्धू ने बुधवार को कोटकपूरा व बहिबलकलां फायरिंग मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के लिए कैप्टन सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया था कि यह सरकार या पार्टी की नाकामी नहीं है बल्कि एक आदमी है, जिसने दोषियों से हाथ मिला रखा है। हालांकि सिद्धू ने बुधवार को भी अपने ट्वीट में सीधे तौर पर कैप्टन का नाम नहीं लिया था और शुक्रवार को भी उन्होंने ट्वीट के जरिए ही कैप्टन का नाम लिए बिना, राज्य के गृहमंत्री पर उंगली उठाई। यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। अपने नए ट्वीट में सिद्धू ने कहा- क्या गृहमंत्री के लिए बेअदबी के मामले सर्वोच्च प्राथमिकता में नहीं हैं। जिम्मेदारी से बचना और केवल एजी को बलि का बकरा बनाने का मतलब है कि कार्यकारी प्राधिकरण का कोई नियंत्रण नहीं है। एजी को कौन नियंत्रित करता है? जिम्मेदारियों को स्थानांतरित करने के इस खेल में लीगल टीम केवल एक मोहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed