फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sidhu Musewala murder case: NIA finds terror links

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: एनआईए को मिला आतंकी लिंक

Thu, 04 Aug 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Musewala murder case: NIA finds terror links
चंडीगढ़। पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को आतंकी लिंक मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को जांच की जिम्मेदारी दी है। जल्द एनआईए की टीम पंजाब सहित हरियाणा और राजस्थान में अपराधियों और गैंगस्टरों के रिकॉर्ड खंगालेगी।
विज्ञापन

एनआईए को आतंकी लिंक मूसेवाला का कत्ल करने वाले शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु के एनकाउंटर के दौरान मिला है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों शार्प शूटर पाकिस्तान की सीमा के पास इसलिए गए थे ताकि वह वहां से पाकिस्तान भाग सकें। इस दौरान यह भी जानकारी मिली है कि दोनों शार्प शूटर पाकिस्तान मे बैठे कुख्यात आतंकी और बब्बर खालसा का भारत में संचालन करने वाला हरविंदर रिंदा के संपर्क में थे।
विज्ञापन

इस खुलासे के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में तय हुआ कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में मिले तथ्यों पर गहनता से जांच की जाएगी। एनआईए के इस काम में दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनकर गुप्ता को पंजाब का अच्छा अनुभव
एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को पंजाब का अच्छा अनुभव है। उनके द्वारा अपने कार्यकाल में पंजाब के गैंगस्टरों को लेकर अच्छा काम किया गया है। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का कोलकाता में एनकाउंटर भी उन्हीं के दिशा-निर्देशों में पंजाब पुलिस ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed