फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shrine Board should develop Adibadri as a tourist destination : Manohar

आदिबद्री को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करें : मनोहर लाल

Sat, 13 Nov 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Shrine Board should develop Adibadri as a tourist destination : Manohar
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आदि बद्री धार्मिक स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। श्राइन बोर्ड व्यापक स्तर पर योजना बनाकर कार्य करें। आवागमन के लिए जगाधरी से आदि बद्री तक स्थायी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन

सीएम ने श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मंत्रा देवी एवं श्री केदारनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 19 नवंबर तक लगने वाले कपाल मोचन मेले और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। मेले में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से लगभग 8 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। कार्तिक पूर्णिमा 18 व 19 नवंबर रात्रि के समय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक मात्रा में होगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। श्रद्धालुओं को मेले में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन के पोर्टल www.yamunanagar.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताया गया कि मेले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में हेल्थ चेकअप कांउटर बनाए जाएंगे। दो मोबाइल यूनिट मेला परिसर में मौजूद रहेंगी। ये श्रद्धालुओं की जांच एवं टीकाकरण का कार्य भी करेंगी। अगर कोई श्रद्धालु कोविड संक्रमित पाया जाता है तो उनके लिए 100 बेड का कंटेनमेंट केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत 19 चेक पोस्ट बनाने के साथ-साथ 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 12 पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धार्मिक स्थलों का विकास करें
मेले में झूलों की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन शाम के समय भजन संध्या होगी। मुख्यमंत्री ने मेला प्रशासक को निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृखंला में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी करवाएं। श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरुप कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूर्यकुंड, आदि बद्री, मंत्रा देवी व श्री केदारनाथ सहित सभी धार्मिक स्थलों को कार्यकारी कमेटी का गठन कर विकसित करें। इन स्थलों के सभी रास्ते बनाए जाएं। विशेषकर बिलासपुर से कपाल मोचन सड़क का सुधारीकरण कर डिवाइडर बनाएं। छह माह बाद बोर्ड की बैठक सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed