{"_id":"615764a68ebc3e61eb247b8e","slug":"shraddha-in-navratri-e-token-will-see-mata-mansa-devi-20-special-buses-will-be-run-for-devotees-free-rickshaws-and-autos-will-be-arranged-for-senior-citizens-and-differently-abled-pkl-office-news-pkl428696035","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा : नवरात्र में ई-टोकन से होंगे माता मनसा देवी के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 20 विशेष बसें, वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगों के लिए फ्री रिक्शा और ऑटो की रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा : नवरात्र में ई-टोकन से होंगे माता मनसा देवी के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 20 विशेष बसें, वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगों के लिए फ्री रिक्शा और ऑटो की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। नवरात्र के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालु ई-टोकन के माध्यम से ही माता के दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उक्त जानकारी उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने आश्विन नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को दी। शुक्रवार को 7 से 14 अक्तूबर तक आश्विन नवरात्र मेला के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नवरात्र मेला शुरू होने से पूर्व माता मनसा देवी परिसर को गैर सरकारी सदस्यों की देखरेख में नगर निगम द्वारा सैनिटाइज और सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर में अतिक्रमण को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ये अतिक्रमण कई बार दुर्घटना का कारण बनते हैं। नवरात्र मेले के दौरान मेला परिसर में किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिक्रमण हटाना अति आवश्यक है। उन्होंने नगर निगम व लोक निर्माण विभाग को मेला परिसर की ओर आने वाली सभी सड़कों में रिकारपेटिंग करने के निर्देश दिए।
बीस बस सेवा शुरू करने के दिए निर्देेश
विधानसभा स्पीकर ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 20 विशेष बस सेवा शुरू करने के निर्देश निर्देश दिए। पंचकूला बस स्टैंड, चंडीगढ़ बस स्टैंड सेक्टर-43 और जीरकपुर बस अड्डे से सिर्फ श्रद्धालुओं को मेले तक लाने और ले जाने का काम करेंगी। उन्होंने मेला परिसर में पहुंचने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए पंचकूला सिंह द्वार से मनीमाजरा बस अड्डे तक फ्री ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चलाने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यतेंद्र सेन गुप्ता सहित बोर्ड के सभी गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।