फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shimla and Manali helicopter shuttle service inaugurated

शिमला और मनाली हेलिकॉप्टर शटल सेवा का उद्घाटन किया

Thu, 30 Sep 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shimla and Manali helicopter shuttle service inaugurated
एयर टैक्सी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिमला और मनाली के लिए हेलिकॉप्टर शटल सेवा का उद्घाटन किया। हॉलिडे इन सेक्टर 3 पंचकूला मेगामैक्स एविएशन के सहयोग से इन सेवाओं का प्रबंधन होगा। दूसरे चरण में अमृतसर और धर्मशाला में सेवाओं का विस्तार करेंगे। सेक्टर-3 होटल के हेलीपैड से हेलिकॉप्टर का संचालन होगा।
विज्ञापन

हॉलिडे इन के सीएमडी प्रेम पाल गांधी और सीईओ विकास शर्मा अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। मेगामैक्स एविएशन के सीएमडी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वह उड़ान संचालन के लिए डीजीसीए और एटीसी से सभी आवश्यक मंजूरी की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं। टिकट की दर आम लोगों के लिए सस्ती होगी, हालांकि अभी दरें तय नहीं की गई हैं। टिकट नकद भुगतान और ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की 51 रुपये में शुरुआत
मुख्यमंत्री ने मोरनी में टूरिस्ट बस की भी शुरुआत की। टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का भी शिलान्यास किया। पर्यटन निगम ने पंचकूला दर्शन के लिए टूरिस्ट बस शुरू की है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। निगम की ओर से दो बसें किराए पर ली गई हैं। इनमें से एक बस पर्यटकों पिंजौर गार्डन, नेचर कैंप थापली, मोरनी, टिक्कर ताल घुमाएगी जबकि दूसरी बस धार्मिक स्थलों माता मनसा देवी मंदिर, सकेतड़ी मंदिर, नाडा साहिब गुरुद्वारा, काली माता मंदिर के दर्शन कराएगी। फिलहाल इन टूरिस्ट बसों का किराया केवल 51 रुपए रखा जाएगा। तीन-चार महीनों बाद किराया बढ़ाया जा सकता है। पर्यटकों को 120 रुपये स्नेक्स और 160 रुपये में लंच के लिए अलग से देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की जानकारी देने के लिए पर्यटन निगम की तरफ से टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर भी खोला जाएगा। यह टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर रेड बिशप, सेक्टर-1 में खोला जाएगा। इसमें पर्यटकों को आसपास के शहरों के पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी जाएगी।

पर्यटन युवाओं के लिए विचार धाराओं के साथ संस्कार बदलने का बेहतर साधन - मनोहर लाल
पंचकूला। मनोहर लाल ने कहा कि पर्यटन युवाओं के लिए विचार धाराओं के साथ-साथ संस्कार बदलने का भी एक बेहतर साधन होता है। इसके अलावा क्षेत्र की उपलब्धता के आधार पर आकर्षण और आय का मुख्य स्रोत भी होता है। मुख्यमंत्री ने टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित जनसमूह से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में पहला टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर खोला गया है। ऐसे और भी केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में खेल एवं अन्य एडवेंचर गतिविधियों की शुरुआत करके प्रदेश में साहसिक एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जिन स्थानों में धार्मिक व ऐतिहासिक टूरिज्म बड़ी संख्या में नहीं हैं, ऐसे स्थानों पर मोरनी जैसी पहाड़ियों को एडवेंचर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा हरियाणा के पर्वतीय और वन क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि टूरिज्म घरों तक आए, इसलिए स्टे होम पॉलिसी लेकर आए हैं। इसके साथ ही, पिंजौर से हॉट एयर बैलून की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा एवं निदेशक अमरजीत सिंह मान, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय शर्मा सहित उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed