फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewer line is blocked since last 7 days, dirty water is flowing on the road, people are finding it difficult to breathe

Panchkula News: सात दिन से सीवर लाइन जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों का सांस लेना भी मुश्किल

Tue, 19 Aug 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sewer line is blocked since last 7 days, dirty water is flowing on the road, people are finding it difficult to breathe
पंचकूला। सेक्टर-20 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में करीब 7 दिन से सीवर लाइन जाम होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। सोसाइटी नंबर-105 से लेकर 111 तक गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और राहगीरों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोग गंदे पानी के बीच से होकर घर पहुंचने के लिए मजबूर हैं। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि समस्या गंभीर है और अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो इलाके में महामारी फैल सकती है। जजपा जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि समस्या बेहद गंभीर है और इसका समय रहते समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


समस्या नई नहीं, सीवर लाइन ज्यादातर ओवरफ्लो रहती है
सोसाइटी नंबर-105 के लोगों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। सीवर लाइन ज्यादातर ओवरफ्लो रहती है। सोसाइटी नंबर-105 और 106 के पास हालात ज्यादा खराब रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के अधिकारियों से तुरंत समस्या के समाधान करने कि गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो सोसाइटी के लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बदबू में लोगों का जीना हुआ मुश्किल
पांच साल से सोसाइटी में रह रही हूं। जब भी बारिश होती है तो बरसाती पानी के साथ पूरे सोसाइटी में सीवरेज का पानी भर जाता है। एक बार सीवरयुक्त पानी भरने के बाद पूरे सोसाइटी के लोग करीब पांच से छह दिन तक परेशान रहते हैं। बदबू इतनी है कि लोगों का रहना मुश्किल हो रहा हैै। एचएसवीपी इसका समाधान नहीं कर रहा है। - रीमा, जीएच-105 निवासी सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ा
सेक्टर-20 में 19 साल से रह रहा हूं। सोसाइटी के अंदर चार-पांच साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। सनसिटी सोसाइटी के निर्माण के बाद सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ गई है। यहां सोसाइटी नंबर-105 से 111 के सामने खुले में सीवरेज बहाया जा रहा है। इस वजह से लोग परेशान हैं। मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। - मोहन बग्गन, प्रधान, जीएच-105 सेक्टर-20



सेक्टर-20 के अंदर स्ट्रॉम वाटर की पाइप लाइन
सेक्टर-20 के अंदर स्ट्रॉम वाटर की पाइप लाइन नहीं है। इसके चलते हल्की बारिश में ही कुछ सोसाइटियों में बारिश के पानी के साथ सीवर ओवरफ्लो होने लगता है। - योगिंदर क्वात्रा, उपप्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20

कैसे मिलेगी निजात
- सनसिटी परिक्रमा का सीवर लाइन एसटीपी से डायरेक्ट जोड़ा जाए।
- बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाला जाए।
- ड्रेनों की साफ सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed