फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven corona infected came to the fore in the district, 22 active

साइबर क्राइम: शातिर ने ऑनलाइन ठगे 34099 रुपये

Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven corona infected came to the fore in the district, 22 active
पिंजौर। एक व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर शातिर ने उसे 34 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में आशा रानी निवासी अमरावती एनक्लेव ने बताया कि उसके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। जब उसके पति ने उस व्यक्ति से बात करते हुए उसे पहचानने से मना किया तो उसने कहा कि अंदाजा लगाओ कि वह कौन बोल रहा है। इस पर उसके पति को उस व्यक्ति की आवाज अपने चचेरे मामा जैसी लगी तो उन्होंने उसे नमस्ते कर दी और इसी दौरान फोन कट गया। इसके कुछ समय बाद व्यक्ति का फोन दोबारा से आया और उसने बताया कि उसने किसी व्यक्ति से गूगल पे से पैसे लेने हैं। इस पर उसका अकाउंट नहीं है, इसलिए उसे आपका गूगल पे नंबर चाहिए। इस पर पति ने उसको अपनी बेटी का गूगल पे अकाउंट नंबर देने के लिए बेटी को फोन थमा दिया और बाहर चले गए। इसके बाद शातिर ठग ने उसकी बेटी को बातों में उलझाकर उसका गूगल पे अकाउंट नंबर और पिन पूछ कर उसके खाते से कुल 34099 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने आशा की शिकायत पर अज्ञात शातिर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर इसका ब्योरा साइबर क्राइम को देकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed