फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Session of five days, proceedings will run for three days

पांच दिन का सत्र, तीन दिन चलेगी कार्यवाही

Thu, 19 Aug 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Session of five days, proceedings will run for three days
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इस पर अंतिम मुहर 20 अगस्त को कार्य सलाहकार समिति की बैठक में मिलेगी। 5 दिन का सत्र अभी तय किया है। दो दिन छुट्टी रहेगी। तीन दिन ही कार्यवाही चलेगी। शुक्रवार को 2 बजे सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होगी। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। सोमवार को फिर 2 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। मंगलवार को सत्र का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शोक प्रस्ताव के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधायी दस्तावेज सदन पटल पर रखा जाएगा। उसे सदन पास करेगा। उसके बाद प्रश्नकाल होगा। 23 अगस्त को अनुपूरक बजट अनुमान पेश किए जाएंगे और उन्हें चर्चा के बाद पास किया जाएगा। इसके बाद विधायी कार्य होंगे। प्रश्नकाल भी रहेगा। 24 अगस्त को विधायी कार्य, प्रश्नकाल व अनुपूरक बजट अनुमान को चर्चा के बाद पास किया जाएगा।
विज्ञापन

चार निजी सहायक बने निजी सचिव
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय सेवा के चार निजी सहायकों को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निजी सहायक मुकेश शर्मा के अलावा रेनूबाला, सुमित्रा और ममता शामिल हैं। मुकेश की पदोन्नति पर परिवहन मंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव हरीश गोम्बर व गृह मंत्री अनिल विज के निजी सचिव विजय शर्मा सहित तमाम स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed