फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selection list of female constable released, maximum 118 daughters of Hisar included

महिला पुलिस की चयन सूची जारी, हिसार की बेटियां सबसे अधिक

Fri, 17 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Selection list of female constable released, maximum 118 daughters of Hisar included
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने महिला सिपाही की चयन सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे अधिक हिसार की 118 बेटियों का चयन हुआ है जबकि सबसे कम नूंह और पंचकूला की क्रमश: 4 व 5 महिलाओं का चयन हुआ है। एचएसएससी ने 13 दिसंबर 2020 को महिला कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 1100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 2 लाख 57 हजार 180 महिलाओं ने आवेदन किया था। 18 व 19 सितंबर को लिखित परीक्षा में 7700 लड़कियां पास हुई थी। 11 नवंबर 13 नवंबर तक से पंचकूला के परेड ग्राउंड में 5234 का फिजिकल टेस्ट हुआ था। वीरवार सुबह ही आयोग ने 1059 महिला सिपाही चयन की सूची जारी कर दी। हालांकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पिछले दो दिन से वेबसाइट चल नहीं रही है। तकनीकी दिक्कत के कारण वेबसाइट न तो युवा परिणाम देख पाए और ही ही पुरुष सिपाही फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कहां से कितने चयन
हिसार से 118, भिवानी से 106, जींद से 95, महेंद्रगढ़ से 86, रेवाड़ी से 71, सोनीपत से 70, झज्जर से 66, रोहतक से 65
चरखीदादरी 75, फतेहाबाद से 56, कैथल से 48, करनाल से 42, पानीपत से 38, सिरसा से 35, यमुनानगर से 23, गुुरुग्राम से 17, पलवल से 16, फरीदाबाद से 16, कुरुक्षेत्र से 14, अंबाला से 11, पंचकूला से 5, नूंह से 4।
विज्ञापन

कुल 1100 में से 1059 का परिणाम जारी किया है। शेष का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में होने के कारण रोक लिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर ही ऐसा किया गया है। कुछ लड़कियां दौड़ में शामिल नहीं हो पाई थीं, इसलिए उनका परिणाम बाद में जारी होगा। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed