फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-25 dispensary became dump yard, putting medical waste in the open

सेक्टर-25 की डिस्पेंसरी बनी डंप यार्ड, खुले में डाल रहे मेडिकल वेस्ट

Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sector-25 dispensary became dump yard, putting medical waste in the open
पंचकूला। शहर के सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी के बाद अब सेक्टर-25 की डिस्पेंसरी में मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से नहीं रखने की लापरवाही सामने आई है। डिस्पेंसरी से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट सामान्य कचरे के अंदर ही डालकर फेंका जा रहा है। इसके अलावा डिस्पेंसरी के भवन के साथ लगती जगह को छोड़ दिया जाए तो पीछे के हिस्से की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। लोगों ने अपने घरों का कचरा डिस्पेंसरी में फेंककर इसे डंप यार्ड बना दिया है। लेकिन डिस्पेंसरी के कर्मचारी और अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल और अन्य सभी डिस्पेंसरी से मेडिकल वेस्ट उठाने का काम किसी फर्म को दिया हुआ है। फर्म मेडिकल वेस्ट को डिस्पेंसरी और नागरिक अस्पताल से उठाती है और इसका निस्तारण करती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लापरवाही करते हैं। सेक्टर-25 की डिस्पेंसरी के कर्मचारी इंजेक्शन, सीरींज, दवाओं के खाली डिब्बे और पत्ते के अलावा प्लास्टिक और यहां तक कि बच्चों के डायपर भी एक ही थैले में डालकर अस्पताल परिसर में ही फेंक देते हैं। शुक्रवार को डिस्पेंसरी परिसर में पड़े थैलों में इंजेक्शन, सीरींज आदि मेडिकल वेस्ट भी पड़ा साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन

आस-पड़ोस के लोग फेंकते हैं कचरा
डिस्पेंसरी परिसर में आस-पड़ोस के लोग कचरा फेंकते हैं। खाली बोतल, दही के डिब्बे और अन्य कई तरह का कचरा डिस्पेंसरी की दीवारों के साथ पड़ा हुआ है। न तो कर्मचारियों की ओर से ऐसा करने से रोका जाता है और न ही उसकी सफाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण फैलने का रहता है डर
निजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं फेंकना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। एक किसी मरीज को लगी हुई सीरींज किसी व्यक्ति को लग जाए तो उसे चोट लग सकती है और साथ ही उसके संक्रमित होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
सीएमओ कह चुकी हैं, नहीं कराएंगी जांच
इससे पहले जब सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में मेडिकल वेस्ट को जलाने का मामला सामने आया था तो तब भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा था। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने तो यहां तक कह दिया था कि वे इस मामले की जांच तक नहीं कराएंगी।

वर्जन
मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में नहीं डालना चाहिए। नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इसके संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही तरीके से किया जाए। अगर इसमें कहीं परेशानी आ रही है तो उसका भी समाधान कराया जाएगा।
- ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed