{"_id":"5f0cc5b48ebc3e63c62b73f1","slug":"sector-25-and-sector-26-regions-declared-as-containment-zone-pkl-office-news-pkl381243333","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-25 का मकान नंबर-486 और सेक्टर-26 का 293 कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-25 का मकान नंबर-486 और सेक्टर-26 का 293 कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 के मकान नंबर-486 और सेक्टर-26 के मकान नंबर-293 में कोरोना पॉजिटिव के मामले मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ लगते क्षेत्र बफर जोन रहेगा।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के आदेशानुसार इस कंटेनमेंट जोन के शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी ममता शर्मा ओवर आल इंचार्ज और एसडीओ एमपी शर्मा उनकी सहायता करेंगे। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर मरीजों को आइसोलेट करने के अलावा चिकित्सकों की टीमों का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग और सांस व फ्लू आदि से ग्रस्त लोगों की जांच एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही रोगियों के कंटेक्ट में पहले और अब तक रहे लोगों की पहचान और जांच का कार्य करेंगे।
जारी आदेशानुसार कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में नगर निगम आयुक्त इस कंटेनमेंट क्षेत्र को सैनिटाइज करवाने के ठोस कचरा प्रबंधन का निस्पादन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती एवं नाके लगवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आवश्यक सेवाओं की पूर्ति तथा कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली निगम बिजली सप्लाई तथा कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।