फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector 20 shopkeepers kept the market closed in protest against paid parking

पेड पार्किंग के विरोध में सेक्टर 20 के दुकानदारों ने मार्केट रखी बंद

Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sector 20 shopkeepers kept the market closed in protest against paid parking
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर 20 में बुधवार को पेड पार्किंग के खिलाफ स्थानीय दुकानदारों ने पूरी मार्केट बंद रखी। वे सेक्टर 14 नगर निगम कार्यालय के बाहर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदर्शन और घेराव में अपने समर्थकों सहित पहुंचे थे। दुकानदारों व सेक्टर 20 के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पेड पार्किंग को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि हम मांग करने नहीं आए हैं, हम बताने आए हैं कि किसी भी हालत में पेड पार्किंग नहीं लगने देंगे और न ही सेक्टर में आशियाना कांप्लेक्स बनाने के नाम पर पेड़ काटने देंगे। उन्होंने नगर निगम को 15 दिनों का समय देते हुए कहा कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे। आरडब्लूए प्रधान केके जिंदल व वाइस प्रसिडेंट योगेंद्र क्वात्रा ने चंद्रमोहन का समर्थन देने पर आभार जताया। वहीं, पूर्व मेयर उपेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि उनके समय नगर निगम पंचकूला के पास फंड की कोई कमी नहीं थी, जहां अब नगर निगम प्रशासन लोगों को लूटने का काम कर रही है, वहीं, उनके शासन में कभी आमजन को कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

मांगें नहीं पूरी र्हुईं तो 5, 6 व 7 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केके जिंदल और वाइस प्रेसिडेंट योगेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो अगला प्रदर्शन 5 व 6 जनवरी को सेक्टर 20 बूथ मार्केट किया जाएगा। वहीं, एसोसिएशन और स्थानीय निवासी 7 जनवरी को नगर निगम का घेराव करेंगे। इस अवसर पर हेमंत किंगर, राम प्रसाद, पार्षद सलीम डबकोरी, संदीप सोही, जजपा पार्षद सुशील गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र वालिया, विजय धीर, नवीन बंसल, प्रियंका सिंह हुड्डा, ओम शुक्ला, जिला महिला कांग्रेस महासचिव मुदिता शर्मा, अमरीक, केके जिंदल, सुरेंद्र खेत्रपाल, अविनाश मलिक, बी बी शर्मा, विद्यावर्त पिपली, केके जेटली, अरुणा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
-सेक्टर 20 से नगर निगम पेड पार्किंग वापस लें
-सेक्टर 20 का एन्हांसमेंट री कैलेकुलेशन किया जाए
-सेक्टर के अंदर आशियाना फ्लैट्स नहीं बनाए जाएं
-सेक्टर 20 अंडरपास पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दूूसरा अंडर पास बनाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed