फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20 demand for enhancement calculation

सेक्टर-20 की एन्हांसमेंट रिकैलकुलेशन करने की मांग

Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sector-20 demand for enhancement calculation
पंचकूला। आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एन्हांसमेंट की रिकैलकुलेशन करने की मांग उठाई है। साथ ही आरडब्ल्यूए ने अभी तक रिकैलकुलेशन नहीं किए जाने की निंदा भी की है। आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल ने कहा कि 1990 के बाद पहली बार सरकार ने एन्हांसमेंट की कैलकुलेशन संबंधी स्टेट लेवल पर यूनिफॉर्म और एक नीति अपनाने के लिए 22 जुलाई 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया था। परंतु शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला ने डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक उसे लागू नहीं किया है। एसोसिएशन ने इस बारे में कई बार लिखित रूप में अपील भी की है। तीन बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात भी की जा चुकी है। एसोसिएशन के सीनियर उप प्रधान योगेन्द्र क्वात्रा और उप प्रधान बीबी शर्मा ने कहा कि सरकार ने कॉमन क्षेत्र की व्याख्या करने के लिए तीन जजों की कमेटी गठित की थी। लेकिन विषय से हटकर कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की और सरकार ने नोटिफिकेशन किया था। दो साल होने को हैं परंतु शहरी विकास प्राधिकरण को सरकार के फैसलों को लागू करने की परवाह नहीं है। आरडब्ल्यूए ने सरकार से अपील की है कि उपरोक्त नोटिफिकेशन द्वारा घोषित प्रमाणित नीति के पैरा 6, 7, 8, और 9 के तहत सेक्टर-20 की कैलकुलेशन बिना किसी ब्याज के की जाए। जिस भी सोसायटी का रिफंड बनता है उसे रिफंड दिया जाए और जिन पर देनदारी बनती है उस से किश्तों में रिकवरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed