{"_id":"68bc8f8bf2cec0772e070976","slug":"sector-12a-rally-village-parking-lot-has-become-garbage-dump-corporation-doesnt-notice-it-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126575-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-12ए रैली गांव की पार्किंग बनी कूड़ाघर, निगम को नहीं आती नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-12ए रैली गांव की पार्किंग बनी कूड़ाघर, निगम को नहीं आती नजर
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने और सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। सेक्टर-12ए के अंतर्गत आने वाला रैली गांव इसका बड़ा उदाहरण है। सालासर मंदिर की पार्किंग कूड़ाघर में तब्दील हो गई है। अभी मंदिर में निर्माण कार्य भी चल रहा है। यहां दर्शनों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं और उन्हें वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती।
संकट मोचन श्री सालासर बालाजी धाम के ट्रस्टी शिवपाल सिंह चौधरी, राकेश जगोता, अरुण अग्रवाल, संदीप कुमार, मनमोहन और नीरज चौधरी समेत अन्य लोगों ने बताया कि पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं मिलती। सुबह और शाम स्थानीय लोग यहां कचरा डाल देते हैं। निगम कर्मचारी भी समय पर कचरा नहीं उठाते जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल जाती है। शिवपाल ने बताया कि दिक्कत यहीं तक सीमित नहीं है, शाम होते-होते यह पार्किंग क्षेत्र रेहड़ी मार्केट में बदल जाती है। बड़ी संख्या में रेहड़ी वाले यहां कपड़े और अन्य सामान बेचने के लिए आ जाते हैं जिससे पूरा क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में आ जाता है। शिवपाल ने निगम से आग्रह किया है कि नियमित अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाए।