फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second phase today: 500 vaccines will be applied in five places

दूसरा चरण आज: पांच जगह 500 को लगाया जाएगा टीका

Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Second phase today: 500 vaccines will be applied in five places
पंचकूला। जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने का काम मंगलवार को दूसरे चरण में पांच सेंटरों में किया जाएगा। इसमें पिंजौर की अर्बन पीएचसी और कालका के सरकारी अस्पताल के साथ अलकेमिस्ट अस्पताल, पंचकूला सेक्टर-4 की सिविल डिस्पेंसरी और सेक्टर-7 की सिविल डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर आवेदकों का रजिस्ट्रेशन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की शुरुआत 266 फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन से किया गया था। अब दूसरे चरण में 500 का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक कोविन पोर्टल पर 500 लोगों ने आवेदन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान सारे मानकों कर अनुसरण किया जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद हरेक को तीस मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा। जिससे यह जानकारी हो सके कि उसको कोई समस्या तो नहीं हुई। फिलहाल वैक्सीनेशन के बाद अब तक सिर्फ बुखार और सूजन के मामले ही सामने आए हैं। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोगों को मैसेज पहले ही चला गया है। इसके साथ ही डाक्टरों की टीमों ने उन साइट्स का विजिट कर लिया है जहां पर वैक्सीनेशन होना है।
विज्ञापन

एक वैक्सीनेशन टीम में पांच सदस्य
1. वैक्सीनेटर ऑफिसर, डॉक्टर/नर्स/फार्मासिस्ट
2. वैक्सीनेशन ऑफिसर एक ( पुलिस होमगार्ड या सिविल डिफेंस का व्यक्ति) जो लाभार्थी के रजिस्ट्रेशन की स्थिति देखेगा।
3. वैक्सीनेशन ऑफिसर-दो (यह दस्तावेज की जांच को प्रमाणित करेगा और टीका लगने के बाद उसे कोविन पोर्टल पर स्टेटस अपडेट करेगा)
4. वैक्सीनेशन ऑफिसर 3 और 4 (यह दो सपोर्ट स्टाफ भीड़ आदि का प्रबंधन करेंगे।)
जिले के पांच सेंटरों में मंगलवार को वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। सभी को वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही सारे निर्देश दे दिए गए हैं। वैक्सीनेशन के दौरान डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed