फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second Accused in Car Theft Case Also Apprehended

Panchkula News: कार चोरी मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा

Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Second Accused in Car Theft Case Also Apprehended
पंचकूला पुलिस ने फरार आरोपी को मोहाली से पकड़ा, पहले से दर्ज हैं चोरी के तीन मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मारुति एस्टीम कार चोरी मामले में कालका थाना पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बलविंदर उर्फ छोटा निवासी मोहाली, पंजाब को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 23 अप्रैल को एक महिला ने थाना कालका में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पति ने 22 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी मारुति एस्टीम कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब साढ़े सात बजे कार गायब मिली। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना कालका में वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच एएसआई प्रदीप ने की।
जांच के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पहले आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी गांव महरौली सियाल, जिला मोहाली को चोरी की गई कार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दूसरे आरोपी बलविंदर उर्फ छोटा का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए बलविंदर उर्फ छोटा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले पिंजौर क्षेत्र और एक मामला मोहाली में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed