फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sawan Mahotsav: Women enjoy swing with songs of Sawan

सावन महोत्सव : सावन के गीतों के साथ महिलाओं ने झूले का लिया आनंद

Mon, 26 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sawan Mahotsav: Women enjoy swing with songs of Sawan
पंचकूला। सावन के पहले दिन सेक्टर-10 स्थित पार्क में महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कई सेक्टरों की महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ पार्क में लगे झूलों का आनंद उठाया। समारोह में वार्ड नंबर-4 की पार्षद सोनिया सूद विशेष तौर पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं। पहले सावन माह में गांव से लेकर शहरों तक झूले पड़ते थे। सुहावने मौसम के बीच चौतरफा सावन के गीत सुनाई देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। समारोह में महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कांसल, तमन्ना, गुरजीत कौर, भूपिंद्र कौर, गगन सूद, रामरती, पूनम, विजय, पिंकी, अमिशा वाही, राज, नीतू, अनीता, विमला, स्वतंत्र, किरण कोहली, सरला अरोड़ा, गायत्री और सरोज मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed