फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Salja expressed concern over the increasing cases of black fungus

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को लेकर सैलजा ने जताई चिंता

Fri, 14 May 2021 10:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Salja expressed concern over the increasing cases of black fungus
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने वाले मरीजों में हो रही ब्लैक फंगस (काली फफूंद) बीमारी को लेकर गहरी चिंता जताई है। सैलजा ने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तरह ही कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में भी ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों का उचित इलाज नहीं हो रहा। इसके इलाज में उपयोग होने वाली दवाइयों की कालाबाजारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों की एक प्रदेश स्तरीय समिति गठित कीजाए जो पूरे प्रदेश के जिलों के हालात पर नजर रखे। ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द इलाज उपलब्ध कराया जाए। सरकार ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज और दवाइयों का पूरा खर्च उठाए। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ही ब्लैक फंगस बीमारी के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अकेले फरीदाबाद में 12 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं। गुरुग्राम में 14 मामले इस बीमारी के सामने आए हैं। इसी तरह करनाल, फतेहाबाद और अन्य जिलों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित फतेहाबाद की एक महिला को तीन दिन तक बेड नहीं मिल पाया। यह और भी चिंताजनक है कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक ऐसा कोई डाटा नहीं है कि हरियाणा के किस जिले में ब्लैक फंगस के कितने मरीज मिले हैं। इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाला सवा दो हजार का इंजेक्शन छह हजार में बिक रहा है। सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की कि लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed