फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sailja distributed masks, sanitizers to children in Aashiana and Bal Bhavan

सैलजा ने आशियाना और बाल भवन में बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए

Sat, 22 May 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sailja distributed masks, sanitizers to children in Aashiana and Bal Bhavan
पंचकूला। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस ने शुक्रवार को बच्चों के साथ मनाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कोरोना नियमों का पालन कर आशियाना, बाल भवन सेक्टर-16 में जरूरतमंद बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर, पोर्टेबल ऑक्सीजन, फल-फ्रूट, चॉकलेट, पोहा आदि का समान वितरित किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस निरंतर कार्य कर रही है। पंचकूला में चंद्रमोहन के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम कार्य कर रही है। कुमारी सैलजा ने सेक्टर-6 में कांग्रेस के कोरोना कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसी के साथ उन्होंने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता समेत जरूरी सामान दिया।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस निरंतर कार्य कर रही है। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हजारों जरूरतमंदों की मदद करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान चंद्रमोहन ने कई जगह श्रद्धांजलि देकर राजीव गांधी को याद किया। चंद्रमोहन ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सुबह कई गांवों को दौरा किया और लोगाें को मास्क- सैनिटाइजर वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, पूर्व मेयर उपिंदर आहलुवालिया, पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, धनेंद्र वालिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, भावना गुप्ता, संजीव भारद्वाज, दीपांशु बंसल, विजय धीर, हेमंत किंगर, प्रियंका हुड्डा, सुषमा खन्ना, ओम शुक्ला, कमलेश लोहाट, डॉ. हितेश कपूर, निपुण हुड्डा, अमन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed