फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rural said - forest department should solve the problems of the area

ग्रामीण बोले- इलाके की समस्याएं हल करे वन विभाग

Thu, 25 Jun 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rural said - forest department should solve the problems of the area
मोरनी। वन विभाग के मोरनी-पिंजौर मंडल अधिकारी राम कुमार जांगड़ा ने गांव मोरनी दौरे के दौरान इलाके के ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं को जाना। टिक्करताल में ग्रामीणों ने अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए डंग्गे, कच्चे रास्तों की मरम्मत, कच्चे जोहड़ों की मरम्मत, भूमि कटाव को रोकने के लिए क्रैट वायर, सिंचाई के लिए वाटर टैंक आदि बनाने के मांगपत्र सौंपे।
विज्ञापन

अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुुए वन दरोगा को मौका रिपोर्ट बनाकर मांगपत्रों को आगामी कार्रवाई के लिए भेजने का आदेश दिया। ग्रामीणों की मांगों को सुनने के दौरान सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। उन्होंने कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को हर सुरक्षा अपनाने के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन

युवा आएं आगे, टोलियां बनाकर जंगलों में करें पौधरोपण
डीएफओ राम कुमार जांगड़ा ने इलाके के ग्रामीणों से इस सीजन में अधिक से अधिक पौधे रोपने को कहा। उन्होंने कहा कि मोरनी हरियाणा की शान है, यहां का वातावरण हिमाचल के कई टूरिस्ट स्थ्लों से काफी बढ़िया है। उन्होंने इलाके के युवाओं से विशेष आग्रह कर टोलियां बनाकर जंगलों में पौधरोपण करने को कहा ताकि इलाके के जंगलों की हरियाली को बरकरार रखा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने इलाके में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाने वाले डैमों की साइटों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ पौंटा पंचायत के सरपंच डीपी शर्मा, रायपुररानी रेंज प्रभारी सतीश कुमार, वन दरोगा धर्मपाल, जगदीश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed