फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 2.09 lakh siphoned off from the account through four transactions.

Panchkula News: चार ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 2.09 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.09 lakh siphoned off from the account through four transactions.
पंचकूला। पिंजौर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से कुछ मिनट के अंतराल में चार ट्रांजेक्शन कर 2 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकलने के मैसेज मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक से संपर्क कर यूपीआई सेवाएं बंद कराईं और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित पिंजौर में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 27 सितंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे वह खाना खाने के बाद दुकान के लिए घर से निकला था। करीब 3:25 बजे उसके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के लगातार मैसेज आने लगे। इसके बाद उसने करीब 3:40 बजे बैंक की पिंजौर शाखा में फोन कर सभी यूपीआई सेवाएं ब्लॉक कराईं। बैंक से संपर्क करने के बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed