फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rolling Tigers Academy Panchkula won gold medal

Panchkula News: रोलिंग टाइगर्स अकादमी पंचकूला ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 06 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Rolling Tigers Academy Panchkula won gold medal
पंचकूला। रोलिंग टाइगर्स अकादमी पंचकूला ने हरियाणा इंटर क्लब स्टेट रोलर एवं इनलाइन हॉकी चैंपियनशिप में सभी वर्ग में क्लीन स्वीप किया है। पंचकूला में 31 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में हरियाणा के विभिन्न जिलों की 23 टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में रोलिंग टाइगर्स अकादमी पंचकूला ने गुरुग्राम, सिरसा, यमुनानगर की टीमों को चुनौती देते हुए दबदबा बनाया। हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में लड़कों के कैडेट इनलाइन वर्ग में टीम ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों के कैडेट इनलाइन वर्ग में भी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। यह जानकारी स्केटिंग कोच चंदर सिंगला ने दी। लड़कों और लड़कियों के सब जूनियर इनलाइन वर्ग में भी रोलिंग टाइगर्स ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कों और लड़कियों के जूनियर इनलाइन वर्ग में भी रोलिंग टाइगर्स ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed