फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Robbery conspiracy hatched to take insurance claim, revealed from mobile phone

इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए रची लूट की साजिश, मोबाइल फोन से हुआ खुलासा

Sat, 09 Jul 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Robbery conspiracy hatched to take insurance claim, revealed from mobile phone
पंचकूला। बंदर घाटी के पास वीरवार की शाम गन प्वाइंट पर लूट की झूठी सूचना पुलिस को देने वाला कार का मालिक अपने ही जाल में फंस गया है। हैरत की बात यह है कि कार मालिक ने इंश्योरेंस क्लेम लेने के चक्कर में पूरी कहानी रची थी। इसका खुलासा पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के जरिए किया है। दरसअल वीरवार शाम बंदर घाटी के पास पीरमुच्छला निवासी वरुण शर्मा ने पुलिस को गन प्वाइंट पर कार लूटने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

सूचना पाते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने मोरनी टी प्वाइंट के पास अपने दोस्त से साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे। जैसे ही वह बंदर घाटी के पास पहुंचा तो उसके साथ लूट हो गई। पुलिस ने उसके दोस्त को फोन किया तो उसने बताया कि वह एक सप्ताह से बाहर है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ। तुरंत पुलिस ने वरुण के मोबाइल फोन को खंगाला तो लूट का खुलासा हुआ। एसीपी सुरेंद्र और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो झूठी वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए कार इंश्योरेंस क्लेम लेना था। उसने बताया कि उसके दोस्त आशुतोष के साथ पैसों का लेनदेन था। इसके चलते उसने कर्ज से बचने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की मिली थी पुलिस को सूचना
पुलिस के अनुसार, एसीपी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वीरवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि बंदर घाटी के पास दो बाइक सवार लोगों ने असला दिखाकर 5.50 लाख रुपये सहित कार की लूट को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही एसीपी सुरेंद्र कुमार, एसीपी ममता सौदा, थाना प्रभारी चंडीमंदिर ललित कुमार, क्राइम ब्रांच-26 व डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने वरुण शर्मा की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed