फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways and private bus workers clashed over time, half an hour of commotion

समय को लेकर भिड़े रोडवेज और निजी बस कर्मचारी, आधा घंटा हंगामा

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private bus workers clashed over time, half an hour of commotion
पंचकूला। बस के आने-जाने के समय को लेकर मंगलवार को निजी बस के मालिक और कर्मचारियों ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर हमला कर दिया। इससे बस स्टैंड पर हंगामा हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पंचकूला डिपो के जीएम मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। निजी बस मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट खोला। आधा घंटा गेट बंद रहने के कारण बसों का आवामगन प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि रायपुररानी जाने के लिए पंचकूला बस स्टैंड के काउंटर पर दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर रोडवेज बस लगती है। यह बस एक बजकर 45 मिनट पर रवाना होती है। इससे पहले प्राइवेट बस का टाइम होता है। मंगलवार को तय समय पर जब रोडवेज बस का चालक संदीप कुमार अपनी बस लेकर काउंटर पर पहुंचा तो निजी बस चालक ने अपनी बस हटाने से मना कर दिया। इसको लेकर जब कहासुनी होने लगी तो निजी बस का मालिक भी वहां पर पहुंच गया। बस मालिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चालक को खींच कर बस से नीचे उतार लिया। उसके बाद उसने चार अन्य लोगों को वहां बुला लिया। पांचों ने मिलकर चालक संदीप कुमार को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए परिचालक प्रवीण और अन्य कर्मचारियों को भी लात-घूंसे लगे। उसके बाद निजी बस के चालक बस को लेकर जाने लगा तो रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद जीएम रविंदर पी. पाठक मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। जीएम ने आश्वासन दिया कि निजी बस मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और बस स्टैंड का गेट खोला। इस दौरान बसों का आवागमन बंद रहा और बसों का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे तक थाने में चली बातचीत
बस स्टैंड पर हंगामा होने के बाद पुलिस टीम दोनों पक्षों को अपने साथ सेक्टर-पांच के पुलिस थाने में ले गई। यहां पर थाने में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। वहीं रोडवेज कर्मचारी नेता बलवान सिंह दोदुआ भी थाने में पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि निजी बस मालिक और कर्मचारियों की ओर से बस स्टैंड पर दादागिरी और गुंडागर्दी की जा रही है। इसे रोडवेज कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वर्जन::
काउंटर पर बस लगाने के समय को लेकर निजी और रोडवेज बस के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई बहर के बाद कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया था। कर्मचारियों को समझाया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। -रविंदर पी. पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो

वर्जन::
दोनों पक्षोें में बस काउंटर पर बस लगाने को लेकर दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को सुनकर जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -भूपिंद्र सिंह, एडिशनल एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed