फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roads dug for vendors, shopkeepers demonstrated

वेंडरों के लिए खोद दी सड़क, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roads dug for vendors, shopkeepers demonstrated
सेक्टर 22 की शास्‍त्री मार्केट के सामने वेंडर जोन बनाने के लिए पार्किंग एरिया में काम शुरू किया गय?
चंडीगढ़। सेक्टर 22 स्थित शास्त्री मार्केट में दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद कर दीं और दुकानों के सामने धरने पर बैठ गए। दुकानदारों का आरोप है कि निगम जगह न होने के बावजूद अतिरिक्त वेंडरों को बैठा रहा है। इसके लिए सड़क भी तोड़ दी। अब पार्किंग की समस्या होगी।
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट के प्रधान जसविंदर सिंह नागपाल ने बताया कि यहां बैठाए गए वेंडरों के कारण पहले ही सड़क पर जाम लग रहा है। कुछ दिन पहले निगम के कर्मचारी आए और यहां लगा कचरे का डिब्बा निकलकर ले गए। उसके बाद सड़क की खुदाई शुरू कर दी। वेंडरों को बैठाने के लिए पेवर ब्लॉक भी डाल दिए। जब निगम के कर्मचारियों से इस संबंध में कागज दिखाने को कहा तो वे जवाब नहीं दे सके और काम बंद करके चले गए। सोमवार को इस संबंध में कमिश्नर केके यादव से भी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर से कर्मचारी ने आकर लगभग 10 फुट सड़क तोड़ दी और पेवर ब्लॉक लगाने की बात कही। हालांकि दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चड्डा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन रविंदर शर्मा ने कहा कि पहले वेंडरों को कम जगह दी गई थी, अब जगह बढ़ाई गई है। इस वजह से साइट के लिए भी थोड़ी सड़क तोड़नी पड़ेगी। हालांकि दुकानदारों के विरोध के बाद कर्मचारी काम छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed