फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road caved in on National Highway, danger persists

Panchkula News: नेशनल हाईवे पर सड़क धंसी, खतरा बरकरार

Wed, 20 Aug 2025 09:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 20 Aug 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Road caved in on National Highway, danger persists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब–मनाली मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर क्षेत्र के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है, इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

जहां सड़क धंसी है, उस ओर एक गोशाला है, जिसमें सैंकड़ों गाय और सांड़ मौजूद हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों के लिए भी यह धंसी हुई सड़क गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

लगातार भारी बारिश से कई जगहों पर मिट्टी खिसकने और सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में नेशनल हाईवे का धंसना और संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते जांच न करना किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है। यह सड़क धरातल से काफी ऊंचाई पर है और पहाड़ी के सहारे टिकी हुई है। भारी बारिश के कारण जब भी नीचे से कटाव होता है, तो सड़क धंस जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा मोटा टोल वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की खतरनाक सड़कों से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत न की गई तो यह खतरा और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में नेशनल हाइवे के अधिकारी प्रवीन सिंघल ने बताया कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा कर लोगों को सुचारू आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed