फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   road accident died by crpf canter

सीआरपीएफ की गाड़ी की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

Fri, 08 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
road accident died by crpf canter
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट स्थित सीआरपीएफ गेट के पास वीरवार रात आईटीबीपी के वाटर कैंटर ने एक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ी चालक काफी दूर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम दरबार निवासी रंजीत सिंह (42) के रूप में हुई है। रंजीत रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 304ए के तहत चालक प्रकाश चंद निवासी गांव चंदो जिला बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार रात करीब 7.45 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट स्थित सीआरपीएफ गेट के पास एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेहड़ी चालक रंजीत के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। रेहड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। रंजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत बहलाना से रात को सब्जी बेचकर वापस रेहड़ी से घर लौट रहा था। सीआरपीएफ के गेट स्थित एसबीआई एटीएम बूथ के पास पहुंचा तो आईटीबीपी के वाटर कैंटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

अगले महीने होनी है बेटी की शादी
रंजीत मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का निवासी था। वह पिछले काफी समय से राम दरबार में परिवार समेत रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं और अगले महीने बड़ी बेटी की शादी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है गाड़ी चालक नशे में लग रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने महिला को मारी टक्कर
उधर, सेक्टर-22 स्थित किरण सिनेमा लाइट पर वीरवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को मारुति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में घायल बलटाना निवासी किरण (28) के साथ एक अन्य महिला भी थी। वह सेक्टर-22 में किसी काम से आई थी इस दौरान उसके साथ हादसा हो गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed