{"_id":"614102a28ebc3eb6c127d8e3","slug":"revised-pension-received-if-complaint-was-given-on-cm-window-panchkula-news-pkl4267826104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर शिकायत दी तो मिली संशोधित पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर शिकायत दी तो मिली संशोधित पेंशन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक साल से अधिक समय से भी बिजली निगम द्वारा सेवानिवृृत्त कर्मचारी को संशोधित पेंशन नहीं देने के मामले में सीएम विंडो कारगार सिद्ध हुई है। विंडो पर शिकायत आने के बाद निगम ने कर्मचारी को वर्ष 2016 से संसोधित पेंशन की राशि भेज दी है।
सीएम के ओएसडी और सीएम विंडो की निगरानी कर रहे भूपेश्वर दयाल ने बताया कि यमुनानगर जिले के गांव हवेली के लक्ष्मणदास ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वे हरियाणा बिजली वितरण निगम के साढ़ौरा कार्यालय से एएफएम के पद से 31 जनवरी, 2010 को सेवानिवृत्त हुए थे। जुलाई 2020 में आवेदन किया था कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार उसकी पेंशन जनवरी 2016 से संशोधित की जाए। परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर 2 अगस्त, 2021 को शिकायत अपलोड की। सीएम विंडो के माध्यम से प्रार्थी का ईपीओ नंबर 6956 वरिष्ठ लेखा अधिकारी पेंशन, पंचकूला को भेजा गया। इस पर तत्काल कार्यवाही हुई और प्रार्थी की संशोधित पेंशन की बकाया राशि 72,712 रुपये चैक 12 अगस्त को भेज दिया गया।
इसी प्रकार, शंकर विहार कालोनी कंसापुर, यमुनानगर की अनिता देवी ने शिकायत दी थी कि मार्च 2021 में उसके पति का देहांत हो गया था। परंतु सुधीर पटवारी उसके व बच्चों के नाम जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं कर रहा था। सीएम विंडो के संज्ञान के बाद उप-तहसीलदार जगाधरी ने जमीन का इंतकाल 24 अगस्त को दर्ज कर प्रार्थी को इंतकाल की कॉपी दे दी।