{"_id":"68a5ed1ef7d07a9bce0bebce","slug":"relief-to-laborers-10-percent-increase-in-mandi-labor-rate-panchkula-news-c-16-1-knl1001-795892-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मजदूरों को राहत, मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मजदूरों को राहत, मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी वृद्धि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मजदूरों को एक बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार ने मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी वृद्धि कर दी है। सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। यह निर्णय पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान लिया गया था।
संशोधित दरों के बाद धान का मंडी लेबर रेट 17.50 से बढ़ाकर 19.26 रुपये प्रति बैग (37.5 किलोग्राम) कर दिया गया है। इससे प्रति बैग 1.76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बरसट ने कहा कि मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी की वृद्धि मजदूर यूनियनों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है, जो मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मजदूर कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर, पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, विशेष सचिव कृषि बलदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।