फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief from the first monsoon showers; mercury drops by 7.3 degrees.

Panchkula News: मानसून की पहली फुहार से राहत, 7.3 डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 02 Jul 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Relief from the first monsoon showers; mercury drops by 7.3 degrees.
10.2 मिमी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 5-6 जुलाई को तेज बरसात का अलर्ट
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक हुई बारिश, शहर में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज
अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री गिरकर 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
कई सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से बढ़ी परेशानी
संवाद समाचार एजेंसी
पंचकूला। मानसून ने बुधवार को पंचकूला में दस्तक दे दी। सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक तेज बौछारों में बदल गई। मानसून की पहली बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 7.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर जारी रही।
विज्ञापन


10.2 मिमी बारिश से भीगी धरती
मानसून के पहले दिन शहर में 10.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


5-6 जुलाई को तेज बारिश की संभावना
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो चुका है। आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा और 5-6 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे पंजाब और हरियाणा को कवर कर लेगा। उन्होंने बताया कि तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

अगले पांच दिन बादल और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


पहली बारिश में ही जलभराव
मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम और प्रशासनिक तैयारियों की भी पोल खोल दी। सेक्टर-15, सेक्टर-10, सेक्टर-19, सेक्टर-6 स्थित अस्पताल क्षेत्र और पुराने पंचकूला में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 में भी कई सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed