फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration counter empty, cards not made for an hour

Panchkula News: रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली, एक घंटा नहीं बने कार्ड

Wed, 19 Nov 2025 12:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 19 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Registration counter empty, cards not made for an hour
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में इवनिंग ओपीडी के लिए कार्ड बनवाने के लिए जब मरीज पहुंचे तो कंप्यूटर
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में इवनिंग की ओपीडी हुई ठप, रजिस्ट्रेशन काउंटर से ऑपरेटर गायब, मरीज परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की इवनिंग ओपीडी में मंगलवार को मरीजों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दोपहर बाद 2.30 बजे से एक घंटे तक कोई भी ऑपरेटर मौजूद नहीं था। इस कारण कारण मरीजों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रभावित रही। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को लंबी कतार में खड़े रहना पड़ा और कई मरीज घंटों बारी आने का इंतजार करते रहे।
दोपहर करीब 2.30 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्ड बनाने के लिए एक भी कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद नहीं था। मरीजों ने देखा कि रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली है और कार्ड एंट्री का काम बंद है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशान होना पड़ा। इलाज कराने आए मरीज हनी कोचर ने बताया कि कई मरीनों को औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण काफी देर तक रुकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सीएम को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके अलावा अन्य मरीज भी परेशान रहे। बरवाला से आए राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में शाम के समय ओपीडी सेवाएं बढ़ाई हैं लेकिन स्टाफ की अनुपस्थिति से इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कोट --
अस्पताल में अगर इस तरह की दिक्कत है तो मैं खुद काउंटर चेक करूंगी। सभी ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान काउंटर छोड़कर बाहर न जाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed