फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recovery policy being prepared for wrongful pensioners

गलत तरीके से पेंशन लेने वालों के लिए तैयार की जा रही रिकवरी नीति, जल्द बढ़ेगी 250 रुपये पेंशन

Thu, 26 May 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Recovery policy being prepared for wrongful pensioners
चंडीगढ़। हरियाणा में गलत तरीके से बुढ़ापा और सम्मान पेंशन लेने वालों के लिए रिकवरी नीति तैयार की जा रही है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से इस नीति को सिरे चढ़ाया जाएगा। प्राथमिक चरण में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जिन लोगों ने गलत तरीके से पेंशन ली है, जब उनकी बुढ़ापा पेंशन बनाने की आयु होगी तो उनसे इसकी रिकवरी की जाएगी। मतलब पात्र होने के बावजूद उनको उतनी पेंशन राशि नहीं दी जाएगी, जितनी वह पहले ले चुके हैं। वहीं, इस साल की लंबित पेंशन राशि को जल्द बढ़ाया जाएगा। इस समय सालाना 2 लाख रुपये से अधिक आय वालों की पेंशन काटी जा रही है। ऐसे करीब 30 हजार बुजुर्गों की पेंशन कट चुकी है। जबकि 18 हजार ऐसी महिल ा मिली हैं, जो विधवा होने पर पेंशन ले रही थी, लेकिन जांच में पाया कि उन्होंने दोबारा से शादी कर ली हैं। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों की आय और अन्य जानकारियां जांची जा रही हैं। अपात्र लोगों की पेंशन रोकी जा रही है। साथ ही जिन लोगों ने गलत तरीके से पेंशन ली है, उसकी रिकवरी के लिए भी नीति बनाई जानी है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इसके संकेत दे चुके हैं।
विज्ञापन

जल्द बढ़ेगी 250 रुपये पेंशन
बुढ़ापा सम्मान पेंशन की राशि जनवरी माह में बढ़नी थी, लेकिन वह लंबित रह गई। अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही 250 रुपये राशि और बढ़ाई जानी है। इस समय प्रदेश में 17.45 लाख बुजुर्गों को 2500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। इस पर 5234 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सरकार की घोषणा के अनुसार, हर साल पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की जाती है। इस बारे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही मासिक पेंशन बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, रिकवरी को लेकर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed