{"_id":"6251c9146fbe5f4399043ff7","slug":"raja-wading-became-the-head-of-punjab-congress-bureau-news-pkl447176060","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने, प्रताप बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने, प्रताप बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व प्रधान प्रताप बाजवा को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है।
साथ ही पार्टी हाईकमान ने राज्य के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि राजकुमार चब्बेवाल को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता बनाया गया है।
राजा वडि़ंग, राज्य विधानसभा में गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस पारंपरिक सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुना था। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद संबंधित राज्यों में पार्टी प्रधानों से इस्तीफा ले लिया था। पंजाब में भी नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा ले लिया गया था, जिसके बाद इस पद के दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे थे। बीते सप्ताह दिल्ली में हुई बैठक के बाद ये संकेत दिए गए थे कि हाईकमान इसी हफ्ते पंजाब कांग्रेस के प्रधान का एलान कर देगा।
विज्ञापन
राजा वड़िंग की छवि तेजतर्रार नेता की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान भी वह जनता से जुड़े मुद्दों और पार्टी द्वारा जनता से किए वादों को लेकर अपनी सरकार की नुक्ताचीनी करने से नहीं चूकते थे। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया तो उन्होंने तेजी से काम करते हुए बादलों समेत रसूखदारों की बसों पर शिकंजा कसा। हालांकि अल्पावधि की सरकार में उन्हें इस काम में बहुत सफलता नहीं मिल सकी।
हार के कारणों का फिर से मंथन करेंगे : राजा वड़िंग
पंजाब कांग्रेस का प्रधान चुने जाने के बाद राजा वड़िंग ने कहा है कि वह पार्टी को उसकी पुरानी पहचान फिर से लौटाने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का फिर से मंथन किया जाएगा और जिस स्तर पर भी चूक हुई है और जहां भी कमियां रही हैं, उन्हें पार्टी में आपसी तालमेल से सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन की मजबूती के लिए कड़े कदम भी उठाएंगे।