फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   raiway station chandigarh

मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का काम

Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
raiway station chandigarh
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह ने मंगलवार को स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से तैयार किया गया। उन्होंने मैप को देखने के बाद हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे जीएम टीपी सिंह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य मार्च के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आईआरएसडीसी के अधिकारियों की ओर से निर्माण के बीच आने वाली कुछ बिल्डिगों को भी तोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। उनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही जीएम की ओर से आईआरएसडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चंडीगढ़-पंचकूला के लिए बनने वाल सब-वे को दूर तक बनाया जाए। इसके साथ ही मैप में प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई व चौड़ाई कम लग रही थी। इसको जीएम ने कहा कि इसकी लंबाई व चौड़ाई में कमी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा व पंजाब में अंडर पास व सब-वे बनाने को लेकर सचिवों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर तोड़ा जाएगा
स्टेशन के मेन एंट्रेंस प्वाइंट से लेकर वीआईपी पार्किंग एरिया (जिस तरफ स्टीम इंजन रखा है) को तोड़ा जाएगा। रेलवे स्टेशन पर इस चार मंजला इमारत के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की मेन ऐंट्रेस प्वाइंट, टीटीई रूम, टॉयलेट, स्नैक बार, सेकेंड क्लास वेटिंग रूम (मेल), सेकेंड क्लास वेटिंग रूम (फीमेल) और एग्जीक्यूटिव लांच को तोड़ा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए बनाया जाएगा वैकल्पिक रास्ता.
आईआरएसडीसी के अधिकारियों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में प्लेटफार्म नंबर एक व स्टेशन की मेन ऐंट्रेंस को बंद करने से पहले पैसेंजर्स के लिए वैकल्पिक रास्त तैयार किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे के इंजीनियर्स के साथ मिलकर वैकल्पिक रास्त तलाश किया जा रहा है। ताकि यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने में कोई दिक्कत न हो। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो पार्सल रूम और ऐस्केलेटर के जरिए यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। जोकि रेलवे स्टेशन के दूसरे हिस्से में स्टेशन में प्रवेश करने का एक और वैकल्पिक रास्ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed