फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain: Wall collapsed in school, tree fell in industrial area

बारिश : स्कूल में दीवार ढही, औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ गिरा

Mon, 11 Jul 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain: Wall collapsed in school, tree fell in industrial area
पंचकूला। शनिवार और रविवार अलसुबह हुई करीब पांच घंटे की बारिश में औद्योगिक क्षेत्र फेज - 2 में एक पेड़ गिर गया। इसके अलावा सेक्टर -6 स्थित सरकारी स्कूल की दीवार भी गिर गई। रविवार को अवकाश होने के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। इसके अलावा शहर के सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र में पानी भर गया। सुबह होने तक कई जगहों ने निकल गया था। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को पांच घंटे बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। यह सटीक भी रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात ढाई बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई जो अल सुबह तीन बजे तक बारिश में बदल गई। उसके बाद लगातार सुबह 8 बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। सुबह उठने के साथ ही लोगों को मौसम में ताजगी का अहसास हुआ। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने इसका पूरा आनंद भी उठाया। हालांकि कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी रही। सेक्टर-19 के अंडरपास में भी काफी पानी भर गया था, बारिश रुकते ही नगर निगम ने उसकी निकासी करवा दी।
विज्ञापन

शाम को निकली धूप
शहरवासियों के लिए रविवार खुशनुमा रहा। शनिवार शाम और रात के बाद रविवार अलसुबह हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी और लोगों को ताजगी प्रदान की। दोपहर बाद तक धूप नहीं निकली और ठंडी हवा चलती रही। शहरवासियों ने भी मौसम का आनंद लिया और पार्कों में खूब चहल-पहल रही। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। यही कारण रहा कि लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। शाम को 4 बजे हल्की धूप निकली। कुछ ही देर बाद सूर्यास्त होने के कारण लोगों को इससे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी पेड़ों का सर्वे बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले स्कूलों की भी जांच कराई जाएगी। अगर कहीं मरम्मत की जरूरत महसूस हुई तो वहां मरम्मत भी जरूर कराई जाएगी। - धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed