फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain becomes a disaster, more than 80 villages submerged in flood

Panchkula News: बारिश बनी आफत, बाढ़ में 80 से ज्यादा गांव डूबे

Sun, 31 Aug 2025 09:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 31 Aug 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Rain becomes a disaster, more than 80 villages submerged in flood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमदास (अमृतसर)। शनिवार दोपहर से हो रही बारिश के कारण रावी और ब्यास दरिया का जल स्तर और ज्यादा बढ़ गया है। रमदास, अजनाला, गग्गोमहल, लोपोके के साथ 80 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं। शहरी इलाकों में पानी कई फुट तक पहुंच गया है। प्रशासन की टीमें लोगों को राहत कैंपो तक सुरक्षित रूप से पहुंचा रही हैं। डीसी साक्षी साहनी खुद अलग-अलग गांव में जाकर वहां फंसे लोगों से मिलकर उन्हें साथ चलने का आग्रह किया जा रहा है। कई गांव ऐसे हैं, जिनके निवासी घर-बार छोड़कर जाने को तैयार नहीं। प्रशासन द्वारा राहत सामग्री बांटी जा रही है। इसके अलावा हेलिकाप्टर के माध्यम से लोगों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया जा रहा है।

वहीं हालात बिगड़ते देख कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजिंदर सिंह ईटीओ और पंजाब सरकार के मुख्य सचिव पीके सिन्हा भी रविवार को अमृतसर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों का जितना नुकसान हुआ है उसकी गिरदावरी करके मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ की वजह से हालात यह हैं कि पिछले कई दिनों से सभी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद है। पशु भी पानी में डूब गए हैं। उनका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इलाके में हर तरफ पानी ही पानी है। दूसरी ओर अब तक पानी कम होने की कोई भी स्थिति फिलहाल दिखाई नहीं पड़ रही है। भारतीय सेना लगातार प्रभावित इलाकों में किश्तियों से लोगों को रेस्क्यू कर रही है। बहुत सारे लोग अपने घरों के ऊपर टेंट लगाकर गुजारा कर रहे हैं। उन लोगों तक सेना खाने-पीने और अन्य सामान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed