{"_id":"61c0df70553c73283d39ac50","slug":"rail-stop-movement-in-punjab-three-trains-canceled-in-chandigarh-trains-operating-from-ferozepur-division-were-more-affected-passengers-remained-upset-pkl-office-news-pkl4367203102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रेल रोको आंदोलन : चंडीगढ़ में तीन ट्रेनें रद्द, फिरोजपुर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनें रहीं ज्यादा प्रभावित, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रेल रोको आंदोलन : चंडीगढ़ में तीन ट्रेनें रद्द, फिरोजपुर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनें रहीं ज्यादा प्रभावित, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
पंचकूला। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब में राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसका ज्यादा असर फिरोजपुर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। वहीं इस रेल रोको आंदोलन का असर चंडीगढ़ की तीन ट्रेनों पर भी पड़ा है। इनमें पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं। यह तीनों ट्रेनें 20 दिसंबर को रद्द कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार किसानों ने पंजाब के चार स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाम किया है। इनमें जंडियाला-मानावाला ट्रैक, जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग, टांडा उड़मुड़ फिरोजपुर ट्रैक और अमृतसर-खेमकरण रेल मार्ग शामिल हैं। वहीं यात्रियों को ध्यान में रखकर रेलवे ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
यात्रियों को हुई परेशानी
चंडीगढ़ से पंजाब जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन ट्रेनों को बिना सूचना रद्द कर दिया गया। इसके चलते चंडीगढ़ से अमृतसर, धार्मिक स्थल नांदेड़ साहिब, भोपाल, आगरा कैंट, औरंगाबाद, ग्वालियर, मथुरा, झांसी, लुधियाना, अमृतसर, जलंधर जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ा। घंटों यात्री रेलवे स्टेशन पर ही खड़े रहे। इसके बाद स्टेशन पर खड़े जीआरपी और आरपीएफ के मुलाजिमों ने लोगों को जानकारी दी कि वे कैसे घर तक पहुंच सकते हैं। रेलवे की तरफ से अनाउंसमेंट की गई कि रेलवे ट्रैक बाधित होने की वजह से ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।