फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Racist attack on two Sikh elders in Britain, MPs condemn

Panchkula News: ब्रिटेन में दो सिख बजुर्गों पर नस्लीय हमला, सांसदों ने की निंदा

Tue, 19 Aug 2025 10:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Racist attack on two Sikh elders in Britain, MPs condemn
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। ब्रिटेन में दो सिख बुजुर्गों सिखों पर नस्लीय हमला हुआ है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना वॉल्वरहैम्प्टन की है। वायरल वीडियो में हमलावर दो सिख बुजुर्गों पर हमला करते दिख रहे हैं। स्थानीय सांसद सुरीना ब्रैकेनरिज व तनमनजीत सिंह ने घटना की निंदा की है।


ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने इस मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। ब्रिटेन स्थित सिख अधिकार संस्था सिख फेडरेशन ने कहा कि वॉल्वरहैम्प्टन ट्रेन स्टेशन के बाहर नौजवान श्वेत लड़कों के एक ग्रुप ने पिछले शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास सिख बुजुर्गों पर हमला किया। दोनों बुजुर्ग स्थानीय टैक्सी ड्राइवर हैं। तीन श्वेत लोगों का एक समूह स्टेशन से बाहर निकला और ड्राइवरों में से एक के पास आया और ओल्डबरी ले जाने की मांग की। हमलावरों ने अभद्रता की। जब एक सहकर्मी उसकी सहायता के लिए आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। हमले में उसकी कई पसलियां टूट गई। दोनों बुजुर्ग 30 साल से अधिक समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed