फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   quipped with advanced technology: Dushyant ChautalaPinjore apple mandi: second phase master plan approved, 96.53 crore to be spent

एडवांस तकनीक से सुसज्जित होगा आबकारी कराधान विभाग : दुष्यंत चौटाला

Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
quipped with advanced technology: Dushyant ChautalaPinjore apple mandi: second phase master plan approved, 96.53 crore to be spent
पंचकूला के पीडब्‍ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित समारोह में शिरकत करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग को नए वित्त वर्ष से पहले एडवांस तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि हरियाणा का यह मॉड्यूल देशभर में अव्वल व अनुकरणीय बन सके। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की है। वे मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा ‘जीएसटी के रजिस्ट्रेशन, रिफंड और इंवेस्टिगेशन’ के मुद्दों पर आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की। इसके अलावा सेमिनार में प्रदेशभर से आए डीईटीसी, ईटीओ, एईटीओ, इंस्पेक्टरों ने भाग लिया और अपने सुझाव रखे। सेमिनार में आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त शेखर विद्यार्थी, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ जैन के अतिरिक्त विभिन्न संयुक्त आयुक्त, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

टैक्स चोरी रोकने के लिए अधिकारियों की टीम बनाएं
उपमुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के दौरान किए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद विभाग ने जीएसटी और अन्य मामलों में किए संग्रह में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों के सुझावों और काम में आने वाली बाधाओं को सुनने के बाद कहा कि वर्तमान युग में नित नई तकनीक आ रही है, जिस कारण विभाग के कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर समेत अन्य सिस्टम को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कनिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी का आवंटन यथोचित ढंग से करें ताकि कार्य में निपुणता और गुणवत्ता आ सके। उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विषय-विशेषज्ञ और अनुभवी अधिकारियों की एक टीम बनाएं, जोकि उत्पादों के मूल्यों की लिस्ट बनाएं ताकि कोई भी उत्पादक अंडर-बिल बनाकर टैक्स की चोरी न कर पाए। उन्होंने फील्ड अधिकारियों से अधिक से अधिक सुझाव देने का आह्वान किया, ताकि सिस्टम को पारदर्शी व मजबूत बनाया जा सके। इससे कार्य में तेजी आएगी और डिजिटली फ्रॉड को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

सुझावों पर विभाग जल्द कार्रवाई करेगा
आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सेमिनार को उपमुख्यमंत्री की सोच का हिस्सा बताकर कहा कि वैट के बाद जीएसटी शुरू होने पर 3-4 वर्षों में टैक्स को एकत्रित करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन आज के सेमिनार से विभाग की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। उन्होंने बताया कि टैक्स चोरी से संबंधित एफआईआर, केस की जांच, कंप्यूटर के हार्डवेयर, आईटी, अधिकारियों व कर्मचारियों को टैक्स के रिफंड आदि के प्रशिक्षण के बारे में आए सुझावों पर विभाग द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ई-कॉमर्स ट्रेनिंग पर भी बाल दिया जाएगा। अन्य राज्यों से भी स्टैंडर्ड शेड्यूल के रेट भी लेने चाहिए ताकि उनकी कीमत के बारे में भी सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed