{"_id":"60c3cad08ebc3e3266353fc1","slug":"purchase-of-oximeters-at-very-expensive-price-as-compared-to-fateh-kits-sidhu-panchkula-news-pkl416388418","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेह किटों के मुकाबले बहुत महंगे मूल्य पर की ऑक्सीमीटरों की खरीद : सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेह किटों के मुकाबले बहुत महंगे मूल्य पर की ऑक्सीमीटरों की खरीद : सिद्धू
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कोरोना फतेह किटों पर संकुचित राजनीति खेलने और लोगों को गुमराह करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कोरोना फतेह किटों के मुकाबले दिल्ली सरकार ने बहुत महंगे मूल्य पर ऑक्सीमीटरों की खरीद की है। सिद्धू ने कहा कि आप नेता हमें दिल्ली का असफल स्वास्थ्य मॉडल अपनाने की सलाह न दें।
आप की तरफ से खरीदे गए पल्स ऑक्सीमीटर के मूल्यों पर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने 5 मई, 2021 को मेसर्स वीएंडएम ग्लैक्सी को 1300 रुपये प्रति ऑक्सीमीटर के हिसाब से 20,000 ऑक्सीमीटरों की सप्लाई, मेसर्स दिवेश चौधरी को 1290 रुपये के हिसाब से 2000 ऑक्सीमीटर, मेसर्स एडीएफ मेडिकल सिस्टमज को 1250 रुपये के हिसाब से 5000 ऑक्सीमीटर, मेसर्स अभिलाशा कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड को 1300 रुपये के हिसाब से 13000 ऑक्सीमीटर सप्लाई करने के लिए आर्डर भेजा। दिल्ली सरकार अलग-अलग फर्मों से एक ही जैसे ऑक्सीमीटर अलग-अलग उच्च दरों पर कैसे खरीद सकती है जबकि पंजाब सरकार मरीजों को मौजूदा समय 883 रुपये की बहुत कम कीमत पर कोरोना फतेह किटें मुहैया करवा रही है। इसमें 19 वस्तुएं जैसे डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, पल्स ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर (500 एमएल), तीहरी परत वाले फेस मास्क और सभी जरूरी दवाएं शामिल थी। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु की बड़ी खरीद हमेशा थोक कीमतों पर आधारित होती है, लेकिन दिल्ली सरकार ने बड़े सप्लायरों की मिलीभगत के साथ इन फर्मों को अनुचित लाभ देने के लिए गलत रास्ता अपनाते हुए सरकारी खजाने को लूटा।
बॉक्स
किटों की कमी में हुई खरीद
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि दूसरी लहर के दौरान बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने उस समय पर 1195 रुपये की अधिक से अधिक कीमत पर कोरोना फतेह किटों खरीदीं, जब विश्व स्तर पर इसकी कमी आ रही थी। बढ़ रही मांग की पूर्ति के लिए सारी खरीदारी पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से की गई। पंजाब देश में अकेला राज्य है जहां यह इलाज किटें कोविड मरीजों को मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
हरियाणा सरकार पर भी बरसे सिद्धू
बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी की गैर प्रमाणित कोरोनिल किटों की खरीद के लिए भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनोहर सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए विवादित किटों की खरीद का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने मेसर्स लोवानी इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड से 825 रुपये की उच्च कीमत पर पल्स ऑक्सीमीटर भी खरीदा है। आईएमए ने पहले ही इसको कोविड के इलाज के लिए निरर्थक और गैर-वैज्ञानिक करार दिया है।