{"_id":"60905e498ebc3ebf80432f4c","slug":"punjabi-language-online-course-started-in-gndu-bureau-news-pkl412286417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडीयू में पंजाबी भाषा के ऑनलाइन कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीयू में पंजाबी भाषा के ऑनलाइन कोर्स शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दुनिया भर में बसे पंजाबियों के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा शुरू किए ऑनलाइन प्रोग्रामों व कोर्सों की डिजिटल तौर पर शुरुआत की। उच्च शिक्षा और भाषाएं विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाबी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए भाषा अवार्ड की मद में 5 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने के भी आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन कोर्स नौजवानों को पंजाबी भाषा सिखाने में बहुत सहायक साबित होंगे, जिससे उनमें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना पैदा होगी। इस पहलकदमी से विदेशों में बसे पंजाबी नौजवान पंजाब की अमीर और शानदार विरासत से जुड़ेंगे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह संधू ने कहा कि यूजीसी ने देश की 981 यूनिवर्सिटियों में से 37 यूनिवर्सिटियों को कोर्स शुरू करने की आज्ञा दी है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब की एकमात्र सरकारी यूनिवर्सिटी है, जिसे यूजीसी की तरफ से यह कोर्स शुरू करने का मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका व यूरोप रहते पंजाबी समुदाय की निरंतर की जाती मांग पूरी हो गई। यूनिवर्सिटी, पंजाबी भाषा में सर्टिफिकेट, ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट स्तर के कोर्स मुहैया करवाएगी।