{"_id":"60453a4d8ebc3e5912313acd","slug":"punjab-women-will-be-trained-on-american-lines-bureau-news-pkl406360057","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी तर्ज पर प्रशिक्षित होंगी पंजाब की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी तर्ज पर प्रशिक्षित होंगी पंजाब की महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब की महिलाएं अब अमेरिकी महिलाओं की तर्ज पर प्रशिक्षित होंगी। पंजाब सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की बहू-बेटियों को कई ऐसी सौगातें सौंपने की तैयारी कर रही है। महिला उत्थान के लिए कई वैश्विक एजेंसियों के साथ काम करने की योजना बनाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत सरकार महिलाओं को अपराधों से बचाने संबंधी स्कूलों में पाठ्यक्रम शुरू कर सकती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब भवन से वर्चुअल ढंग से महिला समर्थकीय योजनाओं की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नई भर्ती हुईं महिला शिक्षकों में से कुछ अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल 2407 महिला अध्यापकों को राज्य में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। महिला सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, महिलाओं को अपराधों से बचाना और स्कूलों में लिंग संवेदना पाठ्यक्रम शुरू करना शामिल होगा। राज्य सरकार के साथ जुड़ने वाली एजेंसियों में यूएन वुमन, यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास फंड), यूएन पापुलेशन फंड, एएलजेपीएएल (अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब) शामिल हैं। यह सहयोग महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण में विस्तार करने, उनके लिए रोजगार योग्यता की पहचान और विस्तार करने, सामर्थ बढ़ाने और एनीमिया बीमारी के खात्मे पर केंद्रित होगा।
यूएन वुमन के साथ सहमति का समझौता (एमओयू) लिंग केंद्रित योजनाओं, राज्य में इस बारे में क्षमता बढ़ाने, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला हिंसा रोकने की शुरुआत करेगा। राज्य सरकार यूएन वुमन के साथ टेक्निकलफेस्ट (टेकशिक्षा) भी शुरू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत सूचीबद्ध लड़कियों को प्रशिक्षण और रोजगार दिया जाएगा। यूएन पापुलेशन फंड के साथ एमओयू राज्य के विभागों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लिंग आधारित कुप्रथाओं जैसे महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और लिंग आधारित चयन को रोकेगा।
विज्ञापन
विदेशी एजेंसियां आपसी समझौते के दौरान बेटियों में होने वाले कुपोषण को दूर करने में भी कार्य करेंगी। स्थानीय महिलाओं और बच्चों में एनीमिया और कुपोषण को खत्म करने के लिए यूएनडीपी के साथ साझेदारी स्थापित करेगी। जेपीएएल के साथ समझौता सभी सरकारी स्कूलों में लिंग संवेदना पाठ्यक्रम को और उत्साहित करेगा, जबकि एफयूईएल के साथ समझौता घर-घर रोजगार योजना के अनुसार युवाओं को कौशल प्रदान करेगा।