{"_id":"605ba52c8ebc3ecfdd542928","slug":"punjab-will-soon-get-olympic-level-chief-hockey-coach-sodhi-bureau-news-pkl4082626192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को जल्द मिलेगा ओलंपिक स्तर का मुख्य हॉकी कोच : सोढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को जल्द मिलेगा ओलंपिक स्तर का मुख्य हॉकी कोच : सोढी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने एलान किया है कि राज्य में हॉकी खेल को जमीनी स्तर तक प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी की बतौर मुख्य हॉकी कोच नियुक्ति की जाएगी।
खेल मंत्री ने बुधवार को यह बात सुरजीत हॉकी सोसायटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने बताया कि राज्य में हॉकी के उभरते खिलाड़ियों को तराशने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जगत में अपने खेल का लोहा मनवा चुके किसी प्रसिद्ध ओलंपियन की सेवाएं लेने का फैसला लिया गया है। जल्द ही ओलंपिक स्तर का खिलाड़ी राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता नजर आएगा।
राणा सोढी ने सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 और 19 साल के हॉकी खिलाड़ियों की शुरू की गई सुरजीत हॉकी अकादमी की कारगुजारी की प्रशंसा की। उन्होंने अकादमी को साल 2021-22 के लिए 36 सीटों (18 लड़के और 18 लड़कियों) का डे-स्कॉलर हॉकी विंग देने का भी एलान किया। उन्होंने अकादमी के लिए 200 हॉकियों, 200 बॉल और 2 गोलकीपर किटें देने की मंजूरी के हुक्म भी जारी किए। इस मौके पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के चीफ पीआरओ सुरिंदर सिंह, संयुक्त सचिव रणबीर सिंह राणा टुट्ट और सचिव इकबाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।