फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab's village action plan ready, water will reach every house through pipe

पंजाब का विलेज एक्शन प्लान तैयार, हर घर में पाइप से पहुंचेगा पानी

Thu, 04 Aug 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab's village action plan ready, water will reach every house through pipe
चंडीगढ़। पंजाब में विलेज एक्शन प्लान तैयार हो गया है। इसके जरिये पंजाब के गांवों के हर घर तक पाइप से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी सूबे के 12009 गांवों के हर घर तक पानी पाइप के जरिये पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब के जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब ने अब तक पानी की सप्लाई का 99 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। जल सप्लाई के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए उपमंडल इंजीनियरों और कार्यकारी इंजीनियरों की तरफ से 700 से अधिक इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान सोशल फील्ड स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया गया। जिलेवार प्रशिक्षण में विषय माहिरों ने जल सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए ढंगों संबंधी जानकारी दी। इस प्रशिक्षण का मकसद संपर्क मुहिम चला कर विलेज एक्शन प्लान के लक्ष्य को पूरा करना है।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंजाब के गांवों के सभी घरों और साझे स्थानों पर टूटियों, नलों द्वारा साफ और सुरक्षित पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। गांवों की जरूरतों के मद्देनजर मौजूदा और भावी जरूरतों के लिए पानी के स्त्रोतों की स्थिरता को और मजबूत किया जाएगा। इस योजना के तहत जल सप्लाई स्कीमों में सुधार, जल सप्लाई के मौजूदा समय में विस्तार और गुणवत्ता में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed